Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गौंली में पुस्ता धंसने से आवासीय भवनों को बना खतरा
  • पौड़ी

गौंली में पुस्ता धंसने से आवासीय भवनों को बना खतरा

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। विकासखंड कीर्तिनगर के डडुवा-सिमली-मयाली पाटाखाल मोटर मार्ग (1.875) किमी. के तहत मयाली तोक के समीप गौंली ग्राम सभा के अंतर्गत अनु. जाति बस्ती के आवासीय भवनों को पुस्ता धंसने से खतरा पैदा हो गया है। आवासीय भवनों के ठीक ऊपर सड़क पर बना करीब 25 मीटर लंबा पुस्ता सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से खिसक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रभावित किशोरी लाल, बिन्नी लाल ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान विभाग से यहां पर पक्का पुस्ता लगाए जाने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने यहां पर जाला लगाकर पुस्ता निर्माण कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहा कि एक सप्ताह पहले भी पुस्ते का एक छोर खिसक गया था, जिसका निरीक्षण करने विभाग की टीम पहुंची थी, लेकिन निरीक्षण के बाद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए। पुस्ते का हिस्सा खिसकने से आवासीय भवनों के ऊपर पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह पुस्ता हमेशा के लिए उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहा है। प्रभावितों ने अन्यत्र विस्थापित किये जाने की मांग की। कहा कि इस मामले में एसडीएम कीर्तिनगर व लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। एसडीएम कीर्तिनगर नीलू चावला ने कहा कि मामले में लोनिवि कीर्तिनगर को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए जाएंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर मामले में ठोस कार्यवाही किए जाने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने किया गौ तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, दो तमंचे और कारतूस बरामद
Next: कांवड़िया बनकर स्कूटी चुराने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.