Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल में कार पलटने तीन शिक्षक घायल
  • देहरादून

जंगल में कार पलटने तीन शिक्षक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिमली के जंगल में कार पलटने तीन शिक्षक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के विद्यालयों के अन्य शिक्षक पहुंचे और घायलों को स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय धर्मावाला में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी शिक्षकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज तिमली के शिक्षक रचेंद्र सेमवाल, रणवीर गुसाई और अनीता जोशी एक ही कार से देहरादून स्थित अपने घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूर जाने पर जंगल में मजार के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे कार सवार तीनों शिक्षक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर राइंका तिमली समेत आसपास के विद्यालयों के अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाल कर अपने वाहनों से उपचार के लिए धर्मावाला अस्पताल में ले गए। उपचार के बाद तीनों ही शिक्षकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अनुज सिंघल ने बताया कि तीनों घायल शिक्षकों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें मरहम पट्टी करने के साथ ही आवश्यक दवाई दे दी गई है। उधर, धर्मावाला चौकी इंचार्ज रजनीश सैनी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जिसके बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची, जहां घायलों ने उपचार के बाद खुद ही घर जाने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया
Next: लापता युवक का शव ढकरानी पावर हाउस के इंटैक में बरामद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.