Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जंगल घास काटने गए युवक को बाघ ने मारा
  • ऊधम सिंह नगर

जंगल घास काटने गए युवक को बाघ ने मारा

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। सुरई रेंज के जंगल में अपने साथियों के साथ घास काटने गए युवक को बाघ ने हमला कर मार दिया। बाघ युवक को अपने जबड़े में फंसाकर घने जंगल की ओर ले गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने 14 रांउड फायरिंग कर शव को बाघ के कब्जे से छुड़ाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को हल्दी घेरा निवासी केवल सिंह (38) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह अपने दो अन्य साथी छम्मा पुत्र जुम्मन, करीम पुत्र मोहम्मद यूसुफ के साथ घास काटने सुरई रेंज के कक्ष संख्या 47 ब में गया था। तीनों घास काटकर जगह-जगह पूले बनाकर रखी घास को इकट्ठा कर ही रहे थे कि अचानक बाघ ने छम्मा पर हमला बोल दिया, लेकिन वह जमीन पर गिर पड़ा। जब तक तीनों संभलते बाघ ने वहीं पर मौजूद केवल सिंह को दबोच लिया और उसे खींचकर जंगल में ले गया। छम्मा और करीम ने भागकर पास में मौजूद वन चौकी पर स्टाफ को सूचना दी। वन कर्मियों ने जंगल में कांबिंग अभियान चलाकर शव को ढूंढ़ लिया, लेकिन बाघ ने शव को नहीं छोड़ा। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि बख्तरबंद ट्रैक्टर और बड़ी संख्या में वन कर्मी मौके पर पहुंचे और 14 राउंड फायर कर तीन घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल बाघ से शव को छुड़ाया। एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि शव का उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जान से मारने की धमकी देने पर फैक्ट्री प्रबंधन पर केस दर्ज
Next: 73.12 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.