Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेरोजगारों के प्रति दमनकारी नीति अपना रही सरकार: जोत सिंह बिष्ट
  • पौड़ी

बेरोजगारों के प्रति दमनकारी नीति अपना रही सरकार: जोत सिंह बिष्ट

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक आदि मामले ज्वलंत समस्या बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खानापूर्ति के लिए विभिन्न अभियान चलाकर लोगों का ध्यान भटका रही है। कहा चारधाम यात्रा की तैयारी के बजाय सरकार लोक सभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार पर जनता की उपेक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारों के प्रति दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार युवाओं के हक में निर्णय नहीं ले रही है। प्रदेश में अपने हक की मांग करने वाले युवाओं व अन्य लोगों पर लाठी चार्ज कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन के नाम पर पुरानी योजना से घर तक नल पहुंचाया जा रहा है। नलों के सूखे पड़े होने से लोगों में आक्रोश है। कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व पंडा पंचायत, तीर्थपुरोहित और व्यवसायियों की राय के बिना ही कई निर्णय लिए गए है। जिसका खामियाजा उन्हें झेलना पड़ रहा है। कहा कि मंडल मुख्यालय पौड़ी की सड़कों का बुरा हाल है। रेल और सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य डीपीआर के बजाय निर्माण एजेंसियों के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं कर पाई है। फिर भी सरकार अपने 365 दिनों के कार्यकाल की स्वयं ही सराहना कर रही है।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट, जगमोहन रावत, रघुवर दयाल, जयप्रकाश राणा, हरपाल खत्री आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका
Next: ज्योतिबा फुले की जंयती पर छात्रों को ट्रैक सूट वितरित किए

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.