Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जीतेंद्र को न्याय दिलाने को निकाली जनाक्रोश रैली
  • पौड़ी

जीतेंद्र को न्याय दिलाने को निकाली जनाक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   पौड़ी के तलसारी गांव निवासी जीतेंद्र कुमार आत्महत्या प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने पौड़ी में जनाक्रोश रैली निकाली। एजेंसी चौक पौड़ी से यह रैली डीएम कार्यालय पौड़ी परिसर तक निकाली गई। रैली में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीएम के माध्यम से सीएम को भी पांच सूत्रीय मांग पत्र भी भेजा गया। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने एजेंसी चौक से डीएम कार्यालय तक जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में जीतेंद्र के परिजनों के साथ ही भीम आर्मी, प्रदेश शिल्पकार कल्याण समिति, एससी एसटी प्रकोष्ठ, कांग्रेस आदि संगठनों ने हिस्सा लिया। डीएम कार्यालय में धरना देते हुए जितेंद्र के परिजनों ने प्रकरण में शामिल दोषियों को कड़ी की सजा देने के साथ ही मामला फास्ट टैक कोर्ट में चलाने की मांग उठाई। मृतक जीतेंद्र के परिजनों ने कहा कि जितेंद्र कुमार के पैसे आरोपी हिमांशु चमोली से दिलवाए जाए। परिजनों ने बताया कि जीतेंद्र ही अपने परिवार का पालन पोषण करता था, उसकी मृत्यु हो जाने से परिवार पर आर्थिकी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार से रोजगार उपलब्ध करवाने व सुरक्षा प्रदान करवाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन करने वालों में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल, प्रदेश महामंत्री सुशील पाटिल, जिलाध्यक्ष सुरेश मुयाल, दिलसाद, प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश शाह, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, सभासद गौरव सागर, विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा, सरस्वती देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा गम्भीर
Next: गंगनहर में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.