Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप
  • हरिद्वार

गंगनहर में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप गंगनहर में मंगलवार को एक लावारिस बाइक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस बाइक की जांच-पड़ताल में जुट गई है और इसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को गंगनहर का जलस्तर कम किया गया था, जिसके चलते सैदपुरा गांव के पास नहर में रेत निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नहर के अंदर एक बाइक को लावारिस अवस्था में पड़ा देखा। बाइक की स्थिति को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मंगलौर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं पाई गई। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि बाइक को नहर से बरामद कर लिया गया है। बाइक के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीतेंद्र को न्याय दिलाने को निकाली जनाक्रोश रैली
Next: पिता ने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.