Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा गम्भीर
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा गम्भीर

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   सिडकुल मार्ग में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा सवार गंभर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के बाद श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली रेफर किया है। सोमवार की रात कोतवाली पुलिस को सालक स्टोन क्रेशर के पास सिसौना मार्ग में अज्ञात कारण से मोटरसाइकिल हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से तीन घायल युवकों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में 21 वर्षीय सोनू जोशी पुत्र गणेश जोशी निवासी सिसौना की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय गोविंद पुत्र महेंद्र कुमार निवासी सिसौना व करन पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी सिसौना को गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोविंद ने हल्द्वानी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि करन पाल को बरेली रेफर कर दिया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि सोनू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि गोविंद के शव का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में कराया गया। सोनू सिडकुल में नौकरी करता था। सोनू का परिवार मूल रूप से ग्राम सौंग पिथौरागढ़ का रहने वाला है। हाल में उन्होंने अपना घर बनाया। सोनू गृह प्रवेश की तैयारी में जुटा था। सोनू के साथियों ने बताया कि सोमवार को सोनू बिजली कनेक्शन लगाने के लिए जुटा था। सोनू का एक भाई व एक बहन है। सोनू की पत्नी बेसुध है। उसका डेढ़ माह का बेटा है। जबकि गोविंद दिल्ली में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। गोविंद की पत्नी मौत की खबर मिलने से बेसुध है। गोविंद की एक बहन है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम सारकोट का भ्रमण कर हरिद्वार के अधिकारियों ने समझा आदर्श मॉडल
Next: जीतेंद्र को न्याय दिलाने को निकाली जनाक्रोश रैली

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.