Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जिपं अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया
  • बागेश्वर

जिपं अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समर्थित नौ जिला पंचायत सदस्यों ने अनिचितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष रिमोट की तरह काम कर रही हैं। सदन की हर बातें फोन से शेयर करने के बाद निर्णय ले रही है। इस तरह की मनमानी कतई सहन नहीं होगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी के नेतृत्व में जिपं सदस्य जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। वक्ताओं का कहना है कि सदस्य कई बार सदन में भी अपनी मांगों को लेकर धरना दे चुके हैं, इसके बाद भी उनकी बातों की अनदेखी की जा रही है। विवेकाधीन कोष को लेकर पूर्व में 20 प्रतिशत पर सहमति बनी थी, लेकिन अब 55 प्रतिशत तक इस पर खर्च किया जा रहा है। अध्यक्ष पूरी तरह मनमानी पर उतर आई हैं। जिन कर्मचारियों की तैनाती दी है अब उनका रिन्यूवल ही नहीं हो पा रहा है। सदन की बातें बाहर शेयर हो रही हैं। अध्यक्ष एक रिपोर्ट की तरह काम कर रही है। इस कारण क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परहार, वदंना ऐठानी, गोपा धपोला, सुरेश खेतवाल, पूजा आर्या, इंद्रा परिहार आदि शामिल हैं। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देवी ने सारे आरोपों को निराधार बताया है। सदन को विश्वास में लेकर काम किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एबीवीपी ने फूंका यूथ कांग्रेस का पुतला
Next: बनबसा में जवान नहर में डूबा, रेस्क्यू जारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.