Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जिला अस्पताल को मिला 3 वर्ष बाद ईएनटी सर्जन, उपकरणों की दरकार
  • बागेश्वर

जिला अस्पताल को मिला 3 वर्ष बाद ईएनटी सर्जन, उपकरणों की दरकार

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। तीन वर्ष के अंतराल के बाद जिला अस्पताल को ईएनटी सर्जन मिल गया है। अब मरीजों को उपचार के लिए दूसरे जिले के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उनका समय और पैसे की भी बचत होगी। हालांकि अभी सर्जन को उपकरणों की दरकार है। जिला चिकित्सालय में तीन वर्ष बाद ईएनटी सर्जन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिससे मरीजों को राहत मिल रही है। वहीं, चिकित्सक डा. के प्रसन्ना लक्ष्मी ने कहा कि फिलहाल उनके पास उपकरणों की कमी है। उपकरण उपलब्ध होते ही जिले में संबंधित बीमारियों के आपरेशन किए जा सकेंगे। जिला चिकित्सालय में टीएलएम कंपनी के माध्यम से तैनात ईएनटी सर्जन डा. प्रसन्ना ने गत 16 अप्रैल को कार्यभार संभाला। वह आंध्र प्रदेश की निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह सीनियर ईएनटी सर्जन हैं। कोरोना के कारण अभी ओपीडी काफी कम है। इसके अलावा उपकरणों की मांग भी की जाएगी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का उन्हें मौका मिला है। वह कक्ष नहीं होने के कारण दंत चिकित्सक कक्ष में ही ओपीडी कर रही हैं। उन्होंने उपकरणों के संबंध में चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता की है। बीच में वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिससे कार्रवाई नहीं हो सकी। कहा कि उपकरण व पर्याप्त स्थान मिलते ही वह अन्य चिकित्सकों के सहयोग से जिला अस्पताल में ईएनटी के मरीजों के आपरेशन भी करने लगेंगी।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होम आइसोलेशन में मॉनीटरिग ठीक से नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ा
Next: लॉकडाउन में आनलाइन खरीदारी के साथ बढ़ी साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.