Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • होम आइसोलेशन में मॉनीटरिग ठीक से नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ा
  • बागेश्वर

होम आइसोलेशन में मॉनीटरिग ठीक से नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ा

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की मॉनीटरिग ठीक से नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रधानों ने तो निगरानी समिति के कार्यों से ही बहिष्कार कर दिया है। ऐसे हालात में संक्रमण को नियंत्रित करना किसी चुनौती से कम नहीं है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच प्रशासन की लचर व्यवस्था खतरे को दावत दे रही हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अधिकतर संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। इनमें नजर रखने के लिए निगरानी समिति गठित की है। प्रधानों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन उन्होंने इस कार्य का बहिष्कार किया है। ऐसे में होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लगातार लापरवाही बरतने की सूचनाएं आ रही हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों से लिखित शपथ पत्र भरवाया जा रहा है। एसओपी के अनुसार वह होम आइसोलेशन में बरती जाने वाली पूरी सावधानी का पालन करेंगे। वैसे भी इस बार क्वारंटाइन सेंटर नहीं बनाए गए हैं। कोविड केयर सेंटर में भी सभी संक्रमितों को रखने के लिए व्यवस्था नहीं है। होम आइसोलेशन के नियम संक्रमित के लिए अलग कमरा व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरे लोगों से उसे दूरी रखनी होगी। कोई भी लक्षण दिखने पर निकट के अस्पताल को सूचित करना होगा।

ग्राम प्रधान संगठन ने निगरानी समिति के कार्यों का बहिष्कार किया है। मीटिग में एसडीएम को बहिष्कार करने के बारे में जानकारी दे दी थी। ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। डीएसओ ने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है तो फिर हम सहयोग क्यों करें।- हिमांशु खाती, ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन गरुड़

होम आइसोलेशन के लिए निगरानी समिति बनी है। उसमें कई अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं। वे लगातार सूचनाएं अपडेट कर रहे हैं। यदि कोई पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में है और खुलेआम घूम रहा है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।- जयवर्धन शर्मा, एसडीएम, गरुड़

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक की मौत पर 50 लाख मुआवजे की मांग
Next: जिला अस्पताल को मिला 3 वर्ष बाद ईएनटी सर्जन, उपकरणों की दरकार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.