Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बेच दी जमीन, दंपति सहित चार लोगों पर केस
  • देहरादून

जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बेच दी जमीन, दंपति सहित चार लोगों पर केस

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंपति सहित चार लोगों ने सभावाला निवासी एक जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अपने नाम करवा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के बाद जमीन को अन्यत्र लोगों को बेच डाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जगदीश पुत्र करतार सिंह ने सहसपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मो. जैदरथी अंसारी पुत्र मो. रफी, सुरेंद्र पुत्र करतार सिंह, बुद्धो पत्नी करतार सिंह और सत्तार अहमद पुत्र मोहरी आदि निवासीगण सभावाला ने मिलकर उनकी जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप लगाया कि आरोपियों ने जगदीश के पिता करतार सिंह को मृत दर्शाकर तहसील और सब रजिस्टार कार्यालय के कर्मियों की मिलीभगत से उनकी जमीन अपने नाम दर्ज करा दी। इसमें कुछ भूमि को मो. जैदरथी ने अपनी मां के नाम करवा दिया। कुछ जमीन को सुरेंद्र को करतार सिंह का वारिश दिखाकर उसके नाम दर्ज करवा दी। शिकायत करने के बाद तहसीलदार विकासनगर ने निरस्त करवा दिया था। लेकिन आरोपी मो. जैदरथी ने फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके पिता को मृत दिखाकर उक्त जमीन को फिर सुरेंद्र पुत्र करतार सिंह के नाम करवा दिया। आरोप है कि कुछ वर्ष बाद जमीन को अपनी मां के नाम करवा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने जगदीश के पिता की सारी जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम करवाने के बाद जमीन को बेच डाला है। कहा कि उक्त प्रकरण के कारण करतार सिंह को मानसिक सदमा पहुंचा है और वह बीमार हैं। सहसपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी सभावाला को सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरियों को कानून और स्वास्थ्य की जानकारी दी
Next: पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से छात्रों में उबाल, पुतला फूंका

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.