Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से छात्रों में उबाल, पुतला फूंका
  • नैनीताल

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से छात्रों में उबाल, पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड में बीते दिनों आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद छात्रों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। शुक्रवार को डीएसबी कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा निरस्त होने और पेपर लीक होने को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि युवा दिवस के मौके पर सरकार ने युवाओं से बड़ा छलावा किया है। शुभम ने कहा जिस तरह उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं उसे देखते हुए उत्तराखंड चयन आयोग का नाम बदलकर उत्तराखंड लीक चयन आयोग कर देना चाहिए। आरोप लगाया कि उत्तराखंड में युवाओं को नौकरी देने के नाम पर बड़ा घोटाला चल रहा है। लिहाजा उत्तराखंड में भर्ती घोटाले पेपर लीक मामले में सम्मिलित अधिकारियों और कर्मचारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मोहित बिष्ट, कुनाल सिंह, आदित्य राणा, रोहित नेगी, हिमांशु गंगवाल, सौरव, शाहबाज अंसारी, कुनाल,आयुष ओली, हिमांशु, पंकज राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बेच दी जमीन, दंपति सहित चार लोगों पर केस
Next: राशिफल 14 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.