Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार बावर में दो दिवसीय भव्य जागरा मेला शुरु
  • देहरादून

जौनसार बावर में दो दिवसीय भव्य जागरा मेला शुरु

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर के महासू मंदिरों में मंगलवार से दो दिवसीय भव्य जागड़ा (जागरा) मेले की भव्य शुरुआत हुई। दो दिनों तक पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहेगा। इस दौरान सभी मंदिरों को भव्य और दिव्य तौर पर सजाया गया है। सिद्धपीठ हनोल, महासू मंदिर थैना, चालदा महासू मंदिर समाल्टा, लखवाड़ में हजारों श्रद्धालुओं के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गई है। मेले को लेकर मंदिर समितियों ने दो माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं। जौनसार बावर के सबसे बड़े सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में हरियाड़ी पर्व के साथ जागड़ा मेला की शुरुआत हुई। मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने देवदर्शन कर खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंदिर समिति की ओर से मंदिर को आकर्षक तौर पर सजाया गया है।

मंगलवार सुबह पुजारी ने जौ की लूंग से महासू देवता की पूजा अर्चना कर जागड़ा पर्व की शुरुआत की। दोपहर होते होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। लोगों ने कतार में खड़े होकर देव दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। रात तक मंदिर में बीस हजार के करीब श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में राजस्व पुलिस, नागरिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। मेला अधिकारी सौरभ असवाल के साथ ही तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार जेएस नेगी मेला स्थल की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी में लगे हैं।  हनोल महासू मंदिर से देश विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। देभ भर में फैले श्रद्धालुओं के लिए इस बार मेले का सीधा प्रसारण की व्यवस्था भी की गई। एक निजी धार्मिक चैनल के माध्यम से देश और विदेशों में श्रद्धालु महासू महाराज के दर्शन के साथ ही मेले को भी देख सकते हैं। इसके साथ ही मेला स्थल पर तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जिनमें मेले का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट में एक वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: शीशमबाड़ा प्लांट शिफ्टिंग को लेकर विधायक पुंडीर ने की शहरी विकास सचिव से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.