Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जनता दरबार में डीएम ने किया 30 शिकायतों का निस्तारण
  • टिहरी

जनता दरबार में डीएम ने किया 30 शिकायतों का निस्तारण

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। डीएम डा. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें डीएम ने 30 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्रधान ग्राम पंचायत मठियांण गांव परमानन्द मैठाणी ने नागणी-मठियाणगांव मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्ग एवं मोटर मार्ग डामरीकरण से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों का समाधान करने व मोबाइल टावर लगाने का अनुरोध किया। जिस पर डामरीकरण कार्य के संबंध में ईई पीएमजीएसवाई चम्बा को विधिसम्मत कार्यवाही कर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम और एडीएम को मोबाइल टावर के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा। मोलधार निवासी राजीव कुमार ने अपनी बेनाप भूमि भवन का भुगतान कर विस्थापन की पात्रता दिये जाने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने एसई पुनर्वास को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही कर 10 दिन में निस्तारण को कहा। प्रधान ग्राम पंचायत भेलुन्ता दिनेश चन्द्र जोशी ने हर घर नल के अन्तर्गत जल संस्थान के गांव में घटिया कार्य किये जाने की शिकायत की। जिस पर ईई जल संस्थान को जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा। व्यापार मंडल बीपुरम ने शापिंग काम्पलैक्स भागीरथीपुरम नगरपालिका क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की। मामले में एजीएम एचआर, टीएचडीसी व ईई जल संस्थान को कार्यवाही के निर्देश दिए। व्यापार मण्डल घुत्तू एवं क्षेत्रीय जनता ने आपदा बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा दीवाल निर्माण में अनियमितता की जांच करवाने की मांग की। एसडीएम घनसाली को जांच के निर्देश दिए। ढूंगीधार निवासी आरिफ ने शिकायत कर कहा एक व्यक्ति ने भवन निर्माण करवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। एडीएम को मामले में कार्यवाही को कहा। सीडीओ मनीष कुमार, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी
Next: एलआईसी एवं एस.बी.आई का निवेश अडानी समूह में कराए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.