Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एलआईसी एवं एस.बी.आई का निवेश अडानी समूह में कराए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • पौड़ी

एलआईसी एवं एस.बी.आई का निवेश अडानी समूह में कराए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा एलआईसी एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे सार्वजनिक उपक्रमों का निवेश जबरदस्ती अडानी समूह में कराए जाने के विरोध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कीर्तिनगर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर श्यामलाल आर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार की गलत नीतियों, अदूरदर्शी फैसलों तथा अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को नियम विरुद्ध लाभ देते हुए देश के करोड़ों बैंक खाता धारकों एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के खाताधारकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उनके निवेश पर अनिश्चितता के काले बादल मंडराने लगे हैं। आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के इन गलत फैसलों की वजह से चिंतित है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा आम गरीब आदमी की गाढ़ी कमाई एलआईसी एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा है और इन उपक्रमों का निवेश अडानी समूह में जबरदस्ती कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम गरीब एवं मध्यम वर्गीय जनमानस के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।
प्रदेश सचिव सेवादल मंगतराम मटियाल एवं सेवादल जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चंद ने कहा मोदी सरकार ने अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। जिसने भारत के निवेशकों-एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। मौके पर रामलाल नौटियाल, विनोद रौथाण, मीनाक्षी पोखरियाल, अनीता देवी, उदय सिंह रावत, वीरेंद्र राणा, सतीश लखेड़ा, भीम सिंह नेगी, सूरज आर्य, अभिषेक उनियाल, दिनेश आर्य आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता दरबार में डीएम ने किया 30 शिकायतों का निस्तारण
Next: किशोर से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.