Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जनसंपर्क कर सतपाल ब्रह्मचारी ने की वोट अपील
  • हरिद्वार

जनसंपर्क कर सतपाल ब्रह्मचारी ने की वोट अपील

RNS INDIA NEWS 11/02/2022
rns featured image new

शहर, युवा और व्यापारी हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया

हरिद्वार।  हरिद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को चंद्राचार्य चौक, योगी विहार, नाथनगर, आर्यनगर  ज्वालापुर, टिबड़ी, संजय नगर, श्रवणनाथ नगर, मोहल्ला कड़च्छ, वाल्मीकि बस्ती, भीमगोड़ा, गोसाई गली, कुर्वांचल बस्ती आदि विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से वोट की अपील की। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि शहर, युवा और व्यापारी हित ही उनके लिए सर्वोपरि है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप शहर का विकास करने के साथ युवाओं और व्यापारियों के हितों में काम करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि 20 साल बाद भी हरिद्वार में समस्याएं जस की तस है। यदि जनता ने उन्हें आर्शीवाद दिया और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो जनता की तमाम मूलभूत समस्याओं का निस्तारण करते हुए शहर को सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। व्यापारियों के हित में व्यापारी आयोग का गठन कराया जाएगा। जिसका अध्यक्ष भी व्यापारी वर्ग से ही चुना जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राजीव भार्गव, संजय शर्मा, अतीश वर्मा,  गोपाल चतुर्वेदी, अनिल भास्कर, संजय पारचा, राजेंद्र जाटव, मनोज जाटव, पुनीत कुमार, कन्हैया चंचल, सन्नी खेरवाल, मधुकांत गिरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप ने जारी किया अपना ‘वचन पत्र’
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 510 केस, 8 मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.