Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आप ने जारी किया अपना ‘वचन पत्र’
  • देहरादून

आप ने जारी किया अपना ‘वचन पत्र’

RNS INDIA NEWS 11/02/2022
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपना चुनावी घोषणापत्र (वचनपत्र) जारी कर दिया है। पार्टी ने छह नए जिले बनाने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा देने और भू कानून लाने के साथ ही पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री सहित कुल छह नए जिले बनाने का वादा है।

शुक्रवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आप प्रदेश कार्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल किए हैं। इसमें से केजरीवाल की गारंटी पहले घोषित हो चुकी है। इस तरह घोषणापत्र में नयापन कोठियाल के वचन के रूप में सामने आया है। पार्टी ने गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने के साथ ही परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक़ दिलाने और मजबूत भू कानून लागू करने की भी बात कही है।

आप ने राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी और श्रीयंत्र टापू गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाने और उत्तराखंड आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण युद्धस्तर पर पूरा करते हुए, उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाने की भी बात कही है। गोपाल राय ने कहा कि आप उत्तराखंड में अपने दिल्ली मॉडल को लागू करेगी, जहां ज्यादातर घोषणाएं पूरी हुई हैं।

वचन के साथ कोठियाल ने दिया शपथ पत्र : नई परिपाटी शुरू करते हुए आम आदमी पार्टी ने चुनावी घोषणाओं के साथ शपथ पत्र भी दिया है। पार्टी ने 16 पेज के घोषणापत्र के साथ अपने सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल की ओर से शपथपत्र भी सार्वजनिक किया है। जिसमें कोठियाल ने कहा है कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर सभी बिंदुओं पर पूरे जोश और जज्बे के साथ काम किया जाएगा। आप अगले विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार द्वारा किए गए काम के आधार पर ही वोट मांगेगी। इस शपथ पत्र को नोटरी भी किया गया है।

अहम वायदे
-गैरसैंण होगी उत्तराखंड की स्थायी राजधानी
-दोनों मंडलों में तीन – तीन नए जिले गठित होंगे
-उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा
-पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन दी जाएगी
-उत्तराखंड में भारत की पहली यूथ असेंबली का गठन होगा
-कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी
-उपनल, पीआरडी और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण होगा
-जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट की स्थापना
-तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र
Next: जनसंपर्क कर सतपाल ब्रह्मचारी ने की वोट अपील

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.