Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनसमस्याओं की अनदेखी पर मेयर नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
  • देहरादून

जनसमस्याओं की अनदेखी पर मेयर नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में जनसमस्याओं की अनदेखी की शिकायत पर मेयर अनिता ममगाईं ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगायी। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं ने निगम अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई। इसमें जनसमस्याओं के समाधान में हो रही कोताही पर उन्होंने नाराजगी जतायी। मेयर ने तल्ख लहजे में कहा कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में फरियादी समस्या लेकर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें लटकाया जा रहा है। जनसमस्याओं पर लेट लतीफी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जनता की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर त्वरित निस्तारण की आदत डाल लें। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट, टैक्स, पानी, जलभराव, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र आदि की शिकायतों का समाधान त्वरित गति से करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही हिदायत दी कि यदि इसमें लापरवाही की गई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी। मौके पर नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, चंद्रकांत भट्ट, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, लेखाधिकारी यतिन शाह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैराज जलाशय में मिला बुजुर्ग का शव
Next: लापता युवक का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.