Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापता युवक का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद
  • हरिद्वार

लापता युवक का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

रुड़की। चार दिन पूर्व लापता युवक का शव मोहम्मदपुर झाल से मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बीते रविवार की शाम को विपिन (25) पुत्र सुरेंद्र, निवासी गुरुकुल नारसन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद विपिन के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। लेकिन विपिन का कुछ पता नहीं चल पाया था। बीते बुधवार की देर रात नारसन पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर पावर हाउस झाल में एक शव अटका है। सूचना पाकर नारसन पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और शव को गंगनहर से बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त लापता हुए विपिन के रूप में हुई। सूचना पुलिस की ओर से परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि शुरुआती जांच में विपिन का मानसिक संतुलन बिगड़ा होने की बात पता चली है। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मेयर नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
Next: मांझे से कटी सैनिक की गर्दन, हायर सेंटर रेफर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.