Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जनप्रतिनिधियों से नाराज हैं धरने पर बैठे किसान
  • हरिद्वार

जनप्रतिनिधियों से नाराज हैं धरने पर बैठे किसान

RNS INDIA NEWS 29/10/2023
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। ऊर्जा निगम के खिलाफ धरने के 12वें दिन किसानों ने जनप्रतिनिधियों पर अपना गुस्सा उतारा। वक्ताओं ने कहा कि किसान दिन रात सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर हैं और जनप्रतिनिधि और अफसर उनकी अनदेखी कर रहे है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में इन नेताओं को सबक सिखाने की चेतावनी दी। ऊर्जा निगम गंगनौली बिजलीघर से खेड़़ी की निजी टायर फैक्ट्री तक नई एचटी लाइन बना रहा है। इसके पोल गंगनौली व खेड़ी के किसानों के खेत में लगे हैं। इसके मुआवजे के तौर पर फैक्ट्री में नौकरी देने की मांग को लेकर ये किसान 12 दिन से धरने पर बैठे हैं। धरने के कारण पोल पर तार खींचने का काम उसी दिन से ठप पड़ा है। आरोप लगाया कि मामला बड़े उद्योगपति से जुड़ा है। इसलिए नेता किसानो की उपेक्षा कर रहे हैं। परंतु 2024 में उन्हें फिर वोट मांगने इन्हीं किसानों के पास आना है। तब किसान उन्हें आइना दिखाकर इसका सबक सिखाएंगे। किसानों ने कहा कि उनकी मांग पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त होगा। धरने पर बाबू हुकम सिंह, धर्मवीर सिंह, दुष्यंत परमार, अमित चौधरी, संजय मेहकर, सुमित कमार, मोहित कुमार, अंकुर, हिमांशु, राहुल, पंकज, विकास, अजय चौधरी, बाबराम, निशांत सहित काफी किसान थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बेस्टरनर्स संस्था ने प्रदान की सिलाई मशीन
Next: विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.