Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 14 वी पुण्यतिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण
  • अल्मोड़ा

जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 14 वी पुण्यतिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण

RNS INDIA NEWS 22/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 14 वी पुण्य तिथि पर सांस्कृतिक नगरी में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके रचित तथा गाए गीतों के साथ ही पसंदीदा गीतों का भी सामूहिक तौर पर गायन किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी पत्रकार नवीन बिष्ट के संयोजन में हुए कार्यक्रम में लोक गायकों के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। गिर्दा के चित्र पर मौजूद लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजलि दी। उत्तराखंडा मेरी मातृ भूमि गीत के साथ सामूहिक गायन की शुरूआत हुई। इसके बाद लोगों ने हुड़के की थाप पर उनके गाए कई गीत गाए। इनमें ततू नि लगा उदेश घुनन मुनई न टैक, सौ सत्तर आदमी फिलहाल जब नासाद हैं दिल पर रख कर हाथ कहिये देश क्या आजाद है। कस हलो उत्तराखंड कस होली व्यवस्था समेत कई गीत गाए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के 24 साल बाद भी गिर्दा जैसी जन कवि के सोच के अनुसार व्यवस्था नहीं बन सकी है। समाज में संघर्षरत ताकतों को एकजुट होकर जनभावना के अनुसार उत्तराखंड की व्यवस्था बनाने के लिए आगे आना होगा। यही स्व गिर्दा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवती बिष्ट तथा संचालन नवीन बिष्ट व अखिलेश टम्टा ने संयुक्त तौर पर किया। इस मौके पर निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, लोक गायिका राधा तिवारी, चंदन बोरा, भाष्कर भौंर्याल, दयानंद कठैत, कृष्ण कुमार सिंह, डा निर्मल जोशी, मोहन कांडपाल, पूरन चंद्र तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एसएसजे परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम
Next: नगर निगम के वार्ड परिसीमन पर जताई आपत्ति

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.