Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला समेत तीन व्यक्तियों से चार लाख 11 हजार रुपये ठगे
  • देहरादून

महिला समेत तीन व्यक्तियों से चार लाख 11 हजार रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

देहरादून। साइबर ठगों ने महिला समेत तीन व्यक्तियों से चार लाख 11 हजार रुपये ठगे हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। पहले मामले में वसंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत उम्मेदपुर निवासी अंजलि गैरोला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को उन्होंने ऋषिकेश स्थित एम्स में नौकरी के लिए इंटरनेट मीडिया के जरिये आवेदन किया था।

आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने वेबसाइट पर जाकर शुल्क जमा करना चाहा, लेकिन शुल्क जमा नहीं हुआ। हालांकि, उनके खाते से धनराशि की निकासी हो गई। इस पर उन्होंने इंटरनेट मीडिया से गूगल पे का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और उक्त नंबर पर संपर्क किया। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताया। महिला ने बताया कि फीस के रूप में उनके खाते से 3000 रुपये की निकासी हो गई है, लेकिन फीस जमा नहीं हुई है। ऐसे में उनकी रकम उन्हें वापस दी जाए। उक्त व्यक्ति ने विश्वास दिलाया कि उन्हें रकम वापस दी जाएगी। इस पर उसने उनकी बैंक खाते की गोपनीय जानकारी उनसे हासिल कर ली। कुछ देर बाद खाते से दो लाख रुपये की निकासी हो गई। मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में कोल्हूपानी स्थित नंदा की चौकी निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को उन्हें एक महिला ने फोन किया और कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क 1500 से घटाकर 500 रुपये किया जा रहा है। इसके लिए महिला ने व्यक्ति के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा, जिसे व्यक्ति ने महिला को बता दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से डेढ़ लाख की निकासी हो गई। इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साइबर ठगी के तीसरे मामले में बल्लूपुर स्थित देव सुमन नगर निवासी परवीन ने पुलिस को बताया कि उन्हें 22 अक्टूबर को फोन काल आई। शातिर ने कहा कि वह उनका मामा है। कहा कि उसे किसी ने पैसे देने हैं, इसलिए वह पैसे फिलहाल तुम्हारे खाते में डलवा रहा है। इस पर परवीन ने अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी शातिर को दे दी। कुछ देर बाद उनके खाते से 61 हजार रुपये की निकासी हो गई। वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख ठगे
Next: पिस्टल से हवाई फायरिंग करने की जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.