Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जल संस्थान के अंशकालिक मजदूरों ने मांगा सम्मानजनक मानदेय
  • बागेश्वर

जल संस्थान के अंशकालिक मजदूरों ने मांगा सम्मानजनक मानदेय

RNS INDIA NEWS 20/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। उत्तराखंड जल संस्थान मजदूर संघ ने जिलाधिकारी विनीत कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में अपनी व्यथा बताई है और समस्याओं का निदान करने की मांग की है। शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष धरम सिंह कार्की के नेतृत्व में जलसंस्थान के मजदूर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण पेयजल आपूॢत व्यवस्था उनके हाथों में है। वह ग्राम सभाओं में पाइप लाइन की देखरेख, रख-रखाव आदि करते हैं। उन्हें 2800 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। पीटीसी पदों पर करीब 110 कर्मचारी पिछले 25 सालों से नियुक्त हैं। कभी-कभी दिनभर भी वह काम करते हैं। हालांकि प्रतिदिन चार से पांच घंटा नियमित काम होता है। भविष्य में कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन मांग रहे हैं। हर घर नल से जल का अतिरिक्त काम भी उन्हें सौंपा जा रहा है। न्यूनतम मानदेय भी विभाग देने को तैयार नहीं है। श्रम विभाग में उनका पंजीकरण भी है। कई बार मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोविड-19 से संक्रमितों को होटल, पंचायतघर, स्कूल आदि स्थानों पर रखा जा रहा है। वहां भी पेयजल आपूॢत की जा रही है। इसके बाद भी संतोषजनक मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने आॢथक संकट पैदा हो गया है। वर्तमान में महंगाई चरम पर है और यदि उनका मानदेय नहीं बढ़ा तो उनकी सामने बड़ी दिक्कत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से सम्मानजनक मानदेय दिलवाने की मांग की है। इस मौके पर मोहन चंद्र पंत, शेर सिंह, नंद किशोर, चनर राम, हरीश चंद्र कनसेरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजतंत्र वापसी की मांग को लेकर सडक़ों पर उतरे नेपाली नागरिक
Next: लापता जवान का पता लगाने को परिजनों ने दिया कलक्ट्रेट परिसर में धरना

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.