Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • लापता जवान का पता लगाने को परिजनों ने दिया कलक्ट्रेट परिसर में धरना
  • बागेश्वर

लापता जवान का पता लगाने को परिजनों ने दिया कलक्ट्रेट परिसर में धरना

RNS
RNS INDIA NEWS 20/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। पुलिस लाइन से लापता जवान का पता नहीं चलने पर शुक्रवार को परिजनों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा चार माह से गायब है। परिजन परेशान हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो वे आंदोलन तेज करेंगे। मालूम हो 11 अगस्त 2020 को पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल ललित कुमार अचानक लापता हो गया। वह जिला मुख्यालय बागेश्वर में पिछले आठ वर्षो से तैनात था। पिथौरागढ़ जिले के लोहाथल, तहसील बेरीनाग का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसकी सेवा भी संतोषजनक रही है। उन्हें फोन पर चार माह पूर्व सूचना दी गई कि उनका बेटा तैनाती के दौरान कहीं चला गया है। उन्होंने कहा कि गत 22 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई और पता लगाने की मांग की गई, लेकिन उसका अभी तक कोई अता-पता नहीं लगाया गया है। उसकी नाते रिश्तेदारों में भी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका अब तक कहीं पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि जवान के न मिलने से परिवार सदमे में है और परिवार के सामने आॢथक संकट भी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि गत 15 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की गई थी। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि यदि जवान का पता नहीं चला तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर मोहन सिंह, महेंद्र प्रसाद, हयात राम, हरीश राम, मनोज साहनी, सरजीत साहनी, भगवान राम आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संस्थान के अंशकालिक मजदूरों ने मांगा सम्मानजनक मानदेय
Next: गोसनी गांव में किया सेनेटरी पैड मशीन का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.