Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राजतंत्र वापसी की मांग को लेकर सडक़ों पर उतरे नेपाली नागरिक
  • पिथौरागढ़

राजतंत्र वापसी की मांग को लेकर सडक़ों पर उतरे नेपाली नागरिक

RNS INDIA NEWS 20/11/2020
rns featured image new

राजा लाओ देश बचाओ के नारे लगाए

पिथौरागढ़। नेपाल में कम्युनिस्ट सरकार से परेशान लोगों का हौसला आखिरकार जवाब दे गया। नेपाली नागरिक राजतंत्र वापसी की मांग पर सडक़ों पर उतर आए हैं। नेपाली नागरिकों ने धनगड़ी महानगर में ओली सरकार को फेल बताते हुए राजा लाओ देश बचाओ के नारे लगाए। पूरा क्षेत्र इन नारों से गूंज उठा। नेपाल में सत्तारूढ़ ओली सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज नेपाली नागरिकों ने सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने ओली सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए राजतंत्र वापसी की मांग की। धनगड़ी महानगर सहित विभिन्न राज्यों की सडक़ों पर नागरिकों ने बाइक रैली निकालकर राजतंत्र लाओ देश बचाओ के नारे लगाए। उन्होंने कहा नेपाल सरकार जबरन पड़ोसी देशों से गतिरोध पैदा कर विवाद को बढ़ावा दे रही है। कोरोना महामारी से अपने लोगों को सुरक्षित बचाने में यह सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। सत्ता के मद में चूर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह भुला चुकी सरकार से बेहतर राजतंत्र की बहाली है। कहा विकास की दौड़ में पिछड़े नेपाल का राजतंत्र की बहाली पर ही विकास संभव है। चेतावनी देते हुए कहा देश में राजतंत्र की वापसी नहीं होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। नेपाली नागरिकों के सडक़ों पर उतरने से वहां के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करेगा राज्य वित्त आयोग
Next: जल संस्थान के अंशकालिक मजदूरों ने मांगा सम्मानजनक मानदेय

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.