Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 7वें पुलिस जूडो क्लस्टर में सीआईएसएफ ने पहला स्थान हासिल किया
  • खेल
  • राष्ट्रीय

7वें पुलिस जूडो क्लस्टर में सीआईएसएफ ने पहला स्थान हासिल किया

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 7वें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर-2022 में 71 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 50 पदक के साथ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम कुल 50 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।
सीआईएसएफ ने पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 27 स्वर्ण, 13 रजत और 31 कांस्य पदक जीते। एसएसबी ने 21 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य हासिल किये जबकि आईटीबीपी ने 21 स्वर्ण, 17 रजत और 12 कांसे के तमगे जीते।
सीआईएसएफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में शनिवार को भारत के लोकपाल की सदस्य अर्चना रामासुंदरम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सीआईएसएफ के महानिदेशक शीलवर्धन सिंह, आसूचना ब्यूरो के विशेष निदेशक मनमोहन सिंह, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री सिंह ने जूडो क्लस्टर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को बधाई दी और क्लस्टर के दौरान पदक जीतने वाले सीआईएसएफ के खिलाडिय़ों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने सच्ची खेल भावना से खेलकर क्लस्टर के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
श्री सिंह ने कहा कि इस क्लस्टर में भाग लेने वाले प्रतिभागी और अधिकारी प्रतियोगिता की मधुर यादों को संजो कर रखेंगे।
श्रीमती रामसुंदरम ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि 500 से अधिक महिला खिलाडिय़ों का क्लस्टर में भाग लेना गर्व का विषय है। उन्होंने इस सम्मानित जूडो क्लस्टर के आयोजन के लिए सीआईएसएफ द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की और क्लस्टर के सफल संचालन में योगदान के लिए सीआईएसएफ के सभी अधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले पचास वर्षों में देश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान कर सीआईएसएफ परिवार के सभी सदस्यों ने जिस समर्पण के साथ देश की प्रगति और विकास में योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है और देश के प्रत्येक नागरिक को सीआईएसएफ पर बहुत गर्व है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच बाजार पानी में बैठकर जल निकासी को व्यापारियों ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Next: नडाल ने लेवर कप से नाम वापस लिया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.