Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जाखनदेवी मोटरमार्ग की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से की वार्ता
  • अल्मोड़ा

जाखनदेवी मोटरमार्ग की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से की वार्ता

RNS INDIA NEWS 06/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जाखनदेवी में सीवर लाइन कार्य से मार्ग में उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और संबधित विभाग जल निगम की लचर कार्यशैली पर वार्ता की। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि एक महीने की अनुमति लेकर पांच महीने काम को खींच दिया गया है और काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। पूरे नगर का यातायात और व्यापार खत्म हो चुका है। व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी से इस कार्य को रात में कराने की अपील की है और ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से समस्त व्यापारियों की तरफ से निवेदन किया कि बचे कार्य को जल्द से जल्द अपनी निगरानी में पूरा कराए। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कैंची धाम में शीघ्र बायपास के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को असुविधा ना हो। शिष्टमंडल में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला संरक्षक राकेश तिवारी, नगर उपसचिव आशीष भारती, जिला उपाध्यक्ष पवन साह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने महिला रामलीला के पात्रों को किया सम्मानित
Next: यात्रा में बैक अप के रूप में उपयोग होगी अगस्त्यमुनि पार्किंग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.