Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने महिला रामलीला के पात्रों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने महिला रामलीला के पात्रों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 06/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ लेखिका एवं स्नेह प्रवाह की संयोजिका जया पाण्डे द्वारा नन्हे फ़रिश्ते कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसको पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शुभारंभ कर नन्हे बच्चों के लिए समर्पित किया किया। इसके अतिरिक्त देश की प्रथम महिला रामलीला का आयोजन करने वाली श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की महिला रामलीला के कलाकारों, पात्रों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत को संजो कर रखने में श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा ने बेहतरीन कोशिश की है। इससे जहां हम अपनी संस्कृति को अपनी भावी पीढ़ी तक ले जाने में सफल होंगे, वहीं दूसरी ओर इससे हमारी संस्कृति की झलक बाहरी देशों तक एक नये रूप में जाएगी। जया पांडे ने पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक को भी साधुवाद देते हुए कहा कि यह बिट्टू कर्नाटक की दूरगामी सोच और मेहनत का ही नतीजा था जो श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी के सार्थक प्रयास से सीख लेते हुए उसी तर्ज पर आज अनेकों स्थानों में अन्य लोग भी महिला रामलीला करा रहे हैं। इसके अलावा भैसियाछाना ब्लाक की ग्रामसभा सल्ला की जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। इसी के साथ वूमेन इम्पावरमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन सीमा कर्नाटक के द्वारा किया गया जो आगे जाकर महिलाओं के उत्थान में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में स्नेह प्रवाह टीम को बेहतर तरीके से कार्य करने तथा सक्रिय बनाने के लिए एक लैपटॉप भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला रामलीला में अभिनय करने वाली महिला पात्रों आदि कलाकारों को सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुंछ हमले को लेकर 2 पाकिस्तानी आतंकियों के स्केच जारी, 20 लाख रुपये का इनाम घोषित
Next: जाखनदेवी मोटरमार्ग की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से की वार्ता

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.