Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जानवर सामने आने से हुआ हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

जानवर सामने आने से हुआ हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत

RNS INDIA NEWS 27/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक पोल से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा रविवार शाम का हुआ। यूवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव जगतपुर पट्टी निवासी जसमीत सिंह (20) पुत्र तेज सिंह, प्रिंस (19) पुत्र बंटी सिंह आपस में चचेरे भाई हैं। रविवार को गांव बढ़ियोवाला निवासी युवकों की बुआ के पुत्र की शादी थी। दोनों के परिवार शादी की तैयारी में लगे हुए थे। शादी में शरीक होने के लिए दोनों कपड़ों पर प्रेस कराने एक बाइक से जसपुर आए थे। प्रेस कराने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। गांव भवानीपुर में स्कूल के पास अचानक उनकी बाइक के सामने जानवर आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में जसमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि जनवरी में दोनों युवक पढ़ाई के लिए कनाडा जाने की तैयारी में थे। जसमीत के पिता तेज सिंह किसान हैं। जबकि प्रिंस के पिता बंटी सिंह स्कूल की बस चलाते हैं। दोनों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
प्रिंस और जसमीत की मौत से दोनों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं बुआ के पुत्र की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में सभी कार्यक्रम सादगी से निपटाए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य दबोचे, छह बाइकें बरामद
Next: सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू को जागेश्वर धाम में पूजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.