Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य दबोचे, छह बाइकें बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य दबोचे, छह बाइकें बरामद

RNS INDIA NEWS 27/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  आटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने की बात कबूली है। कुंडा के ग्राम बेतवाला निवासी मोनू कुमार ने कटोराताल चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर की रात वह कटोराताल के बाबा रिसोर्ट आया था। वहां ग्राउंड से उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने बांसफोड़ान निवासी आकिब पुत्र सईद व नावेद पुत्र यासीन व मोहल्ला अल्ली खां निवासी फैजान पुत्र मौ. इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह बाइकें बरामद हुई हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और नशे लत की पूर्ति के लिए साप्ताहिक बाजारों, मैरिज हॉल आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों में खड़ी बाइक चोरी करते थे। वाहनों की नंबर प्लेट तोड़कर उनको सुनसान जगह पर छिपा देते थे। बाद में मौका पाकर बाइकों को बेच देते हैं। इनमें से आकिब और नावेद के खिलाफ पूर्व में भी काशीपुर व आईटीआई में बाइक चोरी के केस दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, मनोज जोशी, एएसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल दीपक कुमार, गौरव सनवाल, प्रेम कनवाल और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Next: जानवर सामने आने से हुआ हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.