Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • इटली से मुआवजे के रूप में आए 10 करोड़ जमा कराए केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट
  • राष्ट्रीय

इटली से मुआवजे के रूप में आए 10 करोड़ जमा कराए केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

मछुआरों की हत्या मामला

नई दिल्ली, (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर आज यानी 9 अप्रैल को सुनवाई की, जिसमें केंद्र सरकार ने दो भारतीय मछुआरे की हत्या के मामले में दो इटालियन सैनिकों के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से इटली सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे की राशि 10 करोड़ रुपए को मृतक मछुआरों के परिजनों के अकाउंट में जमा करने को कहा।
दरअसल, केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया था कि मुआवजे की राशि के तौर पर इटली मृतक मछुआरों के परिजनों को दस करोड़ रुपए देगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि दोनों मृतक मछुआरों को 4-4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, वहीं नाव के घायल मालिक को नुकसान की भरपाई के लिए दो करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि वह मृतक के परिजनों को सुने बिना केस बंद नहीं करेंगे और उन्हें पर्याप्त मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। याचिका पर त्वरित सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि मृतकों के परिवार को बकाया मुआवजा भी दे दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच में चीफ जस्टिस बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी आर सुब्रमणियम थे। शुरू में कोर्ट ने कहा कि वह अगले सप्ताह सुनवाई करेगा, मगर जब तुषार मेहता ने कहा कि क्योंकि यह भारत और इटली सरकार के बीच का मामला है, इसलिए इसकी जल्दी सुनवाई की जरूरत है।
जुलाई 2020 में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि उसने इटली के दो नेवी सैनिकों द्वारा भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल का फैसला (21 मई 2020) को मानने और उसके अनुपालन का फैसला किया है, जिसमें कहा गया कि भारत इस मामले में मुआवजा पाने का हकदार है मगर इन सैनिकों को प्राप्त छूट की वजह से वह इन पर मुकदमा नहीं चला सकता। केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ चल रही कार्यवाही बंद करने के लिये एक आवेदन दायर किया था।
गौरतलब है कि 15 फरवरी, 2012 को केरल तट से 20.5 नौटिकल मील दूर समुद्र में एमटी एनरिका लेक्सी जहाज से दो मरीन ने गोलियां चलाई थीं जिसमें दो मछुआरे मारे गए थे। ये दोनों मछुआरे केरल के थे। पुलिस ने इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई काला जादू, जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए दायर याचिका
Next: टीवीएस जुपिटर, जेस्ट, पेप प्लस, एनटॉर्क 125 हुई महंगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.