Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • टीवीएस जुपिटर, जेस्ट, पेप प्लस, एनटॉर्क 125 हुई महंगी
  • ऑटोमोबाइल
  • बाजार

टीवीएस जुपिटर, जेस्ट, पेप प्लस, एनटॉर्क 125 हुई महंगी

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

नईदिल्ली। नए वित्तीय वर्ष (2021-22) से वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहन की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज और रॉयल एनफील्ड के बाद अब टीवीएस ने भी अपने वाहन की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर दी है। टीवीएस ने अपने स्कूटर सेगमेंट में जुपिटर, स्कूटी पेप प्लस, जेस्ट और एनटॉर्क 125 की कीमत में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने स्कूटरों की कीमत में 540 रुपये से लेकर 2,535 रुपये की वृद्धि कर दी है।
टीवीएस की सबसे सस्ती स्कूटर पेप प्लस की कीमत में सबसे अधिक 2,535 रुपये का इजाफा किया गया है। अब टीवीएस पेप प्लस स्कूटर 56,009 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी, वहीं पेप प्लस मैट एडिशन की नई कीमत 58,759 रुपये होगी।टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 ग्लॉस और जेस्ट मैट एडिशन की कीमत में 1,635 रुपये का इजाफा किया गया है।
अब जेस्ट 110 ग्लॉस 62,980 रुपये और जेस्ट 110 मैट 64,980 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगी।टीवीएस की पॉपुलर स्कूटर, जुपिटर के विभिन्न वैरिएंट्स की कीमत में 940 रुपये से लेकर 1,390 रुपये का इजाफा किया गया है। अब नई टीवीएस जुपिटर 64,437 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध की जाएगी, वहीं टॉप वैरिएंट जुपिटर क्लासिक 73,707 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगी। टीवीएस एनटॉर्क 125 की बात करें तो इस स्कूटर की कीमत में 540 रुपये से लेकर 1,540 रुपये तक की वृद्धि की गई है। अब टीवीएस एनटॉर्क 125 की नई कीमत 71,095 रुपये (एक्स-शोरूम) होगी, वहीं एनटॉर्क 125 टॉप वैरिएंट 81,075 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध की जाएगी।टीवीएस ने होली के अवसर पर स्टार सिटी प्लस बीएस 6 को नए डुअल टोन रंग विकल्प में लॉन्च किया है। इस वैरिएंट को 65,865 रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इटली से मुआवजे के रूप में आए 10 करोड़ जमा कराए केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट
Next: आम आदमी की बढ़ी मुसीबतें, खाने का तेल हुआ महंगा

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.