Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय बैठक ली तथा विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में संचालित आईटीआई में छात्र संख्या एवं सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्थित आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि छात्र विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए दक्षता हासिल कर सकें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थित स्कूल/कॉलेज के छात्रों के अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर कौशल विकास सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी जाय ताकि वे अपने बच्चों को कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही स्कूल/कॉलेजों के समीप विभागीय योजनाओं से संबंधित होर्डिंग भी स्थापित किये जाय ताकि छात्रों को विभागीय याजनाओं की जानकारी मिल सकें।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर एवं अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में टीवीएस कम्पनी के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस खोलने थे उनका उद्घाटन आगामी 16 तारीख को करने जा रहे हैं। 13 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस जो विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी को दिये थे उनमें आगामी माह जुलाई से शॉर्ट टर्म कोर्सेज प्रारंभ किये जा रहे हैं। जिनसे संबंधित मशीनरी एवं प्रशिक्षक टाटा कम्पनी के माध्यम से उपलब्ध करा दिये गये हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जो 32 आईटीआई डीएसटी (ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) मॉडल में चल रहे थे जहां छात्र 6 माह सम्बन्धित आईटीआई एवं 6 माह कम्पनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उन आईटीआई की संख्या बढ़ाकर 45 करने जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग नये 168 आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी करने जा रहे हैं।
बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक संजय कुमार, संयुक्त निदेशक मनमोहन कुड़ियाल, उपनिदेशक शैलेन्द्र शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
Next: आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.