Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दिल्ली का शातिर गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दिल्ली का शातिर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे दिल्ली निवासी एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, 92 हजार रुपये नकद और सट्टेबाजी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद की गई है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एसओजी रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 19 मई की रात एसआई प्रकाश चंद्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सिडकुल आनंदपुर रोड स्थित धर्मकांटे के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की होंडा सिटी कार में बैठकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में बैठे आरोपी को दबोच लिया। उसने अपना नाम रंजीत सिंह सैनी पुत्र वीर सिंह सैनी निवासी आरजेडएफ 150/3, गली नंबर 37, साद नगर, पालम कॉलोनी, थाना पालम गांव, दिल्ली बताया। आरोपी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराये के फ्लैट में रहकर सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 92 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, नीले रंग का बैग और होंडा सिटी कार बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए सुनसान स्थानों पर कार खड़ी कर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। वह लैपटॉप में विशेष सॉफ्टवेयर और मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर पूरे सट्टे का हिसाब-किताब रखता था। जांच में लैपटॉप में खुले सॉफ्टवेयर से ग्राहकों के नाम, टीमों के रेट, हार-जीत और रकम का पूरा रिकॉर्ड मिला है। पुलिस को मोबाइल फोन से सट्टेबाजी से जुड़ी वॉयस रिकॉर्डिंग और पेटीएम लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में धारा 13-जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी से बरामद सामान और कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, शिकायतकर्ता ही निकला साजिश का हिस्सा
Next: बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर पानीपत से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.