Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फर्जी लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, शिकायतकर्ता ही निकला साजिश का हिस्सा
  • अल्मोड़ा

फर्जी लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, शिकायतकर्ता ही निकला साजिश का हिस्सा

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-20 at 16.45.12_11zon

ऑपरेशन प्रहार के तहत अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा। फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से ऋण लेने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस व्यक्ति ने खुद को धोखाधड़ी का शिकार बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जांच में वही पूरे खेल का हिस्सा निकला। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने फर्जी लोन घोटाले का पर्दाफाश किया।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2025 को सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी फर्म “जय गोलू ट्रेडर्स” के नाम पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर यूनियन बैंक शाखा अल्मोड़ा से ऋण लिया है। आरोप था कि फर्म के नाम से फर्जी कोटेशन, बिल और अन्य दस्तावेज भी बैंक में जमा किए गए। मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में शुरू की गई। चौकी धारानौला प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा ने विवेचना के दौरान दस्तावेजों और लेनदेन की गहन पड़ताल की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मुकदमे का वादी दिनेश नेगी भी पूरे फर्जीवाड़े में शामिल था।

जांच में सामने आया कि बैंक से ऋण लेने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जमा कराने की साजिश में दिनेश नेगी की भी भूमिका रही। इसके बाद मुकदमे में धारा 61(2), 336, 338 और 340 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने मंगलवार को दिनेश नेगी, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी और सुनील सिंह करायत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश नेगी निवासी भंडारी गांव जैचोली थाना सोमेश्वर, सुनील सिंह निवासी बग्वाली पोखर कोतवाली द्वाराहाट तथा धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी निवासी लोअर माल रोड अल्मोड़ा शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हीट वेव अलर्ट : हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से निपटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार
Next: आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दिल्ली का शातिर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.