Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टे के दो सटोरी गिरफ्तार
  • नैनीताल

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टे के दो सटोरी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
rns featured image new

रामनगर। पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ऑनलाइन एक लाख 28 हज़ार रुपए ,चार हज़ार सात सौ रुपये नगद और छह मोबाइल, टीवी, डायरी आदि बरामद किया। रविवार कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सट्टेबाजी की जानकारी मिल रही थी। पुलिस-एसओजी की टीम बनाकर चेकिंग में लगाया गया था। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सावल्दे क्षेत्र में एक मकान में हरियाणा के दो व्यक्ति रह रहे हैं। वह आईपीएल में आनलाइन और नगद सट्टा लगवा रहे हैं। पहले चेन्नई और दिल्ली के बीच मैच में कुछ लोगों ने उनके पास जाकर सट्टा लगाया है। सूचना पर टीम ने मकान में छापा मारा तो लवली अरोरा निवासी सोनीपत हरियाणा और नरेन्द्र राठी निवासी सोनीपत को फोन से आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते और लेनदेन करते पकड़ा। दोनों पर धारा 13 जुआ अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नरेन्द्र नाम के सट्टेबाज के लिए आनलाइन सट्टा लगवाते हैं। टीम में एसआई कैलाश जोशी, एसआई बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल नसीम अहमद, हेमन्त सिंह, दीपक अरोरा, रियाज अख्तर आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया 1.48 करोड़ की लागत के रैन बसेरे का उद्घाटन
Next: कोचिंग सेंटर खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.