Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोचिंग सेंटर खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • उत्तराखंड

कोचिंग सेंटर खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
15 (8)

हल्द्वानी। उत्तराखंड प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन ने कोचिंग सेंटर शीघ्र खोलने की मांग को लेकर रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोचिंग सेंटर नहीं खोले गए तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इससे पूर्व, शनिवार को एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना भी मांगी है। कोचिंग संचालकों और प्राइवेट शिक्षकों का आरोप है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कोचिंग सेंटर खोलने के आदेश होने के बावजूद जिला प्रशासन उन्हें खोलने की इजाजत नहीं दे रहा है। यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। इसीलिए पहले उन्हें मजबूरी में आरटीआई का सहारा लेना पड़ा और आज प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोचिंग सेंटर नहीं खोले गए तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। पहले चौराहों पर धरना देंगे। उसके बाद जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर करेंगे। प्रदर्शनकारियों में संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, सुभाष कांडपाल, आरपी सिंह, प्रगट बराड, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टे के दो सटोरी गिरफ्तार
Next: पति की इंश्योरेंस पालिसी का भुगतान दिलाने का झांसा देकर वृद्धा से 36 लाख रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.