Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आईओएल करेगा रक्षा उत्‍पादों का निर्यात: संजीव कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आईओएल करेगा रक्षा उत्‍पादों का निर्यात: संजीव कुमार

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

देहरादून। भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्‍स के तहत भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के नवगठित सार्वजनिक उपक्रमों में बनने वाले सभी उत्‍पादों को आम जनता से रूबरू कराने के लिए विभिन्‍न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत देहरादून में स्थित उपक्रम इंडिया आप्‍टेल लिमिटेड (आईओएल) द्वारा पांच दिवसीय उत्‍पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उदघाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्‍य मंत्री अजय भटट की उपस्थिति में वीडियो कान्‍फे्रेसिंग के जरिए किया।
इस अवसर पर आईओएल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित इन सभी सात उपक्रमों में बने उत्‍पादों के विषय में जानकारी देने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली आयुध निर्माणियों को तकनीक के अनुसार अलग अलग समूहों में बांटा गया है। इसी के तहत देहरादून स्थित आर्डनेन्‍स फैक्‍टी, आप्‍टो इलेक्‍टानिक फैक्‍टी चण्‍डीगढ की आर्डनेन्‍स फैक्‍टी को आप्‍टो इलेक्‍टानिक के समूह में रखा गया है। इस समूह का नाम इंडिया आप्‍टेल लिमिटेड (आईओएल) रखा गया है। इस समूह में फायर कंटोल, मिशायल, देखने वाले साईट समेत अन्‍य उपकरणों का उत्‍पाद किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि शीघ्र ही हम यहां बनने वाले कई उत्‍पादों का निर्यात भी करने जा रहे हैं। जिसके लिए कई औद्यौगिक समूहों द्वारा हम से सम्‍पर्क किया जा रहा है।उन्‍होने कहा कि निजी कम्‍पनियों के पास तकनीक तो है पर उत्‍पाद के लिए धन नहीं है और हमारे पास धन और काम करने के मशीन व कारीगर दोनों हैं ऐसे में हम कई निजी औद्योगिक समूहों के साथ मिल कर काम करेंगे जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और देश को नयी तकनीक भी मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि हम लगातार कार्य करते हुए आने वाले दिनों में बड़े निर्यातक बनने की ओर बड़ रहे है। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी मार्च तक हम निर्यात करना भी शुरू कर देंगे। उन्‍होंने कहा कि कई अन्‍य समूहों ने तो निर्यात शुरू भी कर दिया है।
इस अवसर पर उन्‍होंने वहां लगे उत्‍पादों का निरीक्षण कर जानकारी भी ली। प्रदर्शनी में आप्‍टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्‍टी की ओर से अपने उत्‍पाद डाईवर नाईट साईट, कमाण्‍डर थर्मल इमेजर फोर टी 90 टैंक, कमाण्‍डर थर्मल इमेजर एम के2 फार टी-72 टैंक, जबकि आर्डनेन्‍स फैक्‍टी की ओर से एसाल्‍ट राईफल 4एक्‍स, एलएमजी 5एक्‍स, जूम टेलीस्‍कोप, पीएनवी मोनेाकुलर, शार्ट रेंज हैण्‍ड होल्‍ड थर्मल् इमेजर, पीएनवी टेलीस्‍कोप साईट, पीएनवी नाईट साईट, आर्टिलरी व्हीकल साईट, आर्मरड व्‍हीकल साईट, टैलीस्‍कोपिक साईट समेत अन्‍य उपकर प्रर्दशित किए गये थे। इस अवसर पर सीएमडी संजीव कुमार के साथ ही निदेशक संचालन जीसी अग्निहोत्री, निदेशक मानव संसाधन एस मुखर्जी, प्रेसीडेंट कारपोरेट मीना कुमार, आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक दुष्‍यन्‍त कुमार, ओएलएफ के कार्यवाहक प्रबधक के के राठोर, आयुध निर्माणी से विपुल सिन्हा, कमलेश कुमार, वीएस चौधरी, सौरभ भास्‍कर, दिव्‍या गौतम, राहुल कन्‍नौजिया, कलीम अहमद, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा, इंदर, नीरज शर्मा, समेत कई अन्‍य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी की आपूर्ति ठप, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
Next: विधानसभा निर्वाचन-2022 हेतु तैनात अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.