Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा निर्वाचन-2022 हेतु तैनात अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

विधानसभा निर्वाचन-2022 हेतु तैनात अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा निर्वाचन-2022 हेतु तैनात किये गये जोनल/ सैक्टर मजिस्ट्रेटों व विभिन्न निगरानी टीमों के अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पादित कराया जाना निवार्चन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व दिये गये है उनका भली-भॉति अध्ययन करते हुए तत्परता से दायित्वों का निर्वहन किया जाय।
जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ये अधिकारी निर्वाचन आयोग की ऑख एवं कान है। सम्बन्धित जोन एवं सैक्टर में तैनात रहते हुए इन अधिकारियों की शान्ति एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी रहती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग बूथ से लेकर ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की रहती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने बूथों का निरीक्षण करते हुए वलनरेबल मैपिंग की सूचना सम्बन्धित आरओ को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जिनमें पोलिंग बूथ की स्थिति उसमें विद्युत, पेयजल, शौचालय, रैम्प इत्यादि की व्यवस्था है अथवा नहीं इसकी सूचना भी आरओ को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न निगरानी टीमों के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ दिये गये दायित्वों को निर्वहन करने के निर्देश दिये। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एच0बी0 चन्द व नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सैल हेमेन्द्र प्रकाश गंगवार ने सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तापूर्वक उनके दायित्वों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों से सम्बन्धित कार्यों, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, मतदान केन्द्रों में की जाने वाली कार्यवाही, निर्वाचन के दौरान विभिन्न रैलियों की वीडियोंग्राफी, बैनर आदि पर संख्या विशेष की निगरानी, अवैध नकदी व अवैध शराब की कड़ी निगरानी व निर्वाचन व्यय आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर सैक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व विभिन्न निगरानी टीमों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईओएल करेगा रक्षा उत्‍पादों का निर्यात: संजीव कुमार
Next: कोविड टैस्टिंग व वैक्सीनेशन को अभियान चलाकर बढ़ाएं : जिलाधिकारी वन्दना सिंह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.