Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा टला, राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नाराज विपक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा टला, राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नाराज विपक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आज का दिन प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। आज प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान के ही खारिज कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने बिना वोटिंग के ही इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने प्रस्ताव खारिज करने के पीछे पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला दिया। इतना ही नहीं मामला बढ़ता देख प्रधानमंत्री इमरान खान ने तुरंत पाकिस्तान के राष्ट्रपति को ससंद भंग करने की अपील की। ऐसे में प्रधानमंत्री की अपील पर महज कुछ समय बाद ही राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर दिया। विपक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई में इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दिया। ऐसे में अब अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किए जाने के मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए विशेष बेंच गठित कर दी गई है।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा था कि राष्ट्रपति असेंबली को भंग करें। राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी है। फिर से जनता के बीच जाएंगे। पाकिस्तान में फिर से चुनाव हो। विरोधी ताकतों को जीतने नहीं देंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं अपनी सारी कौम को मुबारकबाद देना चाहता हूं, नेशनल असेंबली में हमारे स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया है। बाहर से प्लान किया गया अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, उसे स्पीकर ने जिस तरह रिजेक्ट किया। उसके लिए मैं सारी कौम को मुबारकबाद देता हूं।
अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के बाद मैंने राष्ट्रपति को संसद भंग करने और चुनाव कराने की मांग कर दी है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने इमरान की सिफारिश को मंजूरी भी दे दी है और पाकिस्तान की संसद भंग कर दी गई है। अब पाकिस्तान में 90 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन पर कहर बनकर बरस रहा रूस, बुचा में सडक़ों पर बिखरी मिली नागरिकों की लाशें
Next: करौली में साम्प्रदायिक हिंसा, इंटरनेट बंद- कर्फ्यू और भारी पुलिस फोर्स तैनात

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.