Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • करौली में साम्प्रदायिक हिंसा, इंटरनेट बंद- कर्फ्यू और भारी पुलिस फोर्स तैनात
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

करौली में साम्प्रदायिक हिंसा, इंटरनेट बंद- कर्फ्यू और भारी पुलिस फोर्स तैनात

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के करौली शहर में आज भी कर्फ्यू लगा है। मोटरसाइकिल रैली पर पत्थरबाजी के बाद साम्प्रदायिक हिंसा भडक़ उठी थी। इस हिंसा में 35 लोग घायल हुए हैं। शनिवार को यहां कुछ लोगों ने हिन्दू नव वर्ष के मौके पर नव संवत्सर बाइक रैली निकाली थी। इस रैली पर पत्थरबाजी के बाद हिंसा भडक़ उठी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस मामले में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

राजस्थान के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमारिया ने कहा कि अबतक इस मामले में 36 लोग हिरासत में लिए गए हैं और अब स्थिति कंट्रोल में है। राजस्थान पुलिस ने कहा कि करौली में अफवाह को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जयपुर से 170 किलोमीटर दूर स्थित करौली की स्थिति पर प्रशासनिक अमला लगातार नजर बनाए हुए हैं।
करौली पुलिस के अनुसार नव संवत्सर को मनाने के लिए बाइक रैली मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। देखते ही देखते हिंसा बढ़ गई। उपद्रवियों ने कुछ दुकानें जला दी और एक बाइक को भी जला दिया गया। कई दूसरी बाइक को तोडफ़ोड़ दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इमरान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा टला, राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नाराज विपक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Next: न्यायाधीश का सडक़ दुर्घटना में निधन, दो अन्य घायल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.