Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रक्षा मंत्री ने किया आईएमए के अंडरपास निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास
  • देहरादून

रक्षा मंत्री ने किया आईएमए के अंडरपास निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 28/09/2020
14- (2)

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज सोमवार को दिल्ली से देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य परिसर को जोडऩे के लिए चकराता मार्ग (एनएच-72) पर दो अंडरपास (भूमिगत मार्ग) के निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद रहे। आईएमए के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास का मामला करीब 40 साल से लंबित था। हालांकि, पूर्व में इसके लिए कई मर्तबा प्रयास हुए, मगर मसला लटकता रहा। अंडरपास न बनने से स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वजह ये कि आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैडेट जितनी बार एक से दूसरे परिसर में आवागमन करते हैं, उतनी बार यातायात रोकना पड़ता है।
साल में दो बार होने वाली पासिंग आउट परेड के दौरान तो हफ्तेभर से ज्यादा वक्त तक ट्रैफिक डायवर्ट रहता है। लंबे इंतजार के बाद रक्षा मंत्रालय ने आईएमए में दो अंडरपास के लिए 45 करोड़ की राशि मंजूर की है। सोमवार को रक्षामंत्री के हाथों इन अंडरपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।
आईएमए में पीओपी के दौरान बाधित रहता है राजमार्ग
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड वर्ष में दो बार होती है। इसकी तैयारियां करीब एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती हैं। इसलिए हाईवे को रोजाना किसी न किसी कारण से बंद कर दिया जाता है। जिस दिन आईएमए की परेड होती है, उस दिन कई घंटे तक हाईवे यातायात डायवर्ट रहता है। इस कारण बड़ी संख्या में वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में गलियों से निकलते हैं। वहीं, सामान्य दिनों में भी कैडेट्स की आवाजाही के दौरान कई बार वाहनों को रोका जाता है। अकादमी का परिसर सडक़ के दोनों तरफ फैला है। एक परिसर से दूसरे परिसर तक जाने के लिए हाईवे को पार करना पड़ता है। अब हाईवे पर टनल निर्माण के बाद वाहन टनल से गुजरेंगे। वहीं, ऊपर की सडक़ आईएमए के लिए रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियमों के उल्लंघन पर 11 लोगों पर कार्रवाई
Next: साइकिल से 2064 किमी का सफर तय कर बागेश्वर पहुंचे पंकज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.