Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इलाज के दौरान छात्र की संदिग्ध मौत पर हंगामा
  • देहरादून

इलाज के दौरान छात्र की संदिग्ध मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित विस्थापित कॉलोनी निवासी एक छात्र की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक छात्र सचिन (25) पुत्र महावीर राणा का इलाज देहरादून रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके चलते चिकित्सक ने सचिन को तिलक रोड पर संचालित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के दौरान सचिन की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलती है, तो मामले में कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि सचिन होटल मैनेजमेंट का छात्र था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 32 करोड़ का माल गबन करने में चार पर केस
Next: संगठनों ने सीएम को बताई समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.