Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 32 करोड़ का माल गबन करने में चार पर केस
  • हरिद्वार

32 करोड़ का माल गबन करने में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र की ऑटो पार्ट्स की कंपनी का करोड़ों का माल गबन कर लेने का मामला सामने आया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पंजाब निवासी चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में मकीनो ऑटोमेटिव के स्वामी ऋषभ भंडारी ने बताया कि उनकी कंपनी में ऑटो पार्ट्स बनाए जाते हैं। वर्ष 2011 में मैसर्स कालरा एंटरप्राइजेज एवं मैसर्स पंजाब मोटर्स के पार्टनर सतनाम सिंह, अमनदीप कौर, जसवंत सिंह, कुलजीत सिंह, साहिब सिंह ने उनकी कंपनी की पंजाब की डीलरशिप ली थी। वर्ष 2017 में यहां फैक्ट्री में पहुंचकर उन सभी ने पंजाब मोटर्स के नाम से एक नई फर्म खोलने की बात कहकर उनके साथ करार कर लिया था। आरोप है कि पहले माह में साढ़े तीन करोड़ रुपये के माल का आर्डर दिया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया। फिर जून माह में 2.81 करोड़ का माल ले लिया। जब उन्होंने रकम मांगी तो उन्होंने बैंक के चेक दे दिए लेकिन खाते में रकम न होने पर चेक लौटा दिए गए। आरोप है कि फिर उन्होंने दिल्ली एवं जालंधर में अपनी संपत्तियां बताकर वर्ष 2018-19 में एक नया करार किया। उसके बाद फिर लगातार 32 करोड़ रुपये का माल लेने के बाद भुगतान नहीं किया। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने जब जानकारी जुटाई तब पता चला कि आरोपियों ने अपनी संपत्तियां बेच दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रावत गांव के लोगों से सीएम ने जुटाई जानकारी
Next: इलाज के दौरान छात्र की संदिग्ध मौत पर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.