Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • इग्नू ने छात्रों को दी री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी
  • नैनीताल

इग्नू ने छात्रों को दी री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। एमबीपीजी कॉलेज स्थित इग्नू के स्टडी सेंटर में रविवार को नव प्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन मीटिंग एवं करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्रों को री-रजिस्ट्रेशन, स्टडी मटीरियल आदि की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के निदेशक प्रो. अनिल कुमार डिमरी, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद, अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. कमरुद्दीन, सहायक समन्वयक डॉ. उर्वशी पांडे, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. नवल किशोर लोहनी, डॉ. शेखर कुमार ने किया। प्रथम सत्र में छात्रों को इग्नू के कोर्स, री-रजिस्ट्रेशन, परीक्षा आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के संबंध में जानकारी दी गई। छात्रों ने पुस्तकों और स्टडी मटीरियल की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछे। उन्हें बताया कि यदि अध्ययन सामग्री न पहुंच पाए तो छात्रों को ग्रीवांस मेल के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित करना चाहिए। दूसरे सत्र में समर्थ पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और परीक्षा आवेदन सामग्री, ऑनलाइन स्टडी मटीरियल, वीडियो ट्यूटोरियल्स, टीवी चैनल आदि की जानकारी दी गई। वहीं, तकनीकी सत्र में निदेशक और सहायक निदेशक ने छात्रों की समस्याओं को वर्चुअली सुना और समाधान की प्रक्रिया समझाई। बताया कि यूजीसी की नई गाइडलाइन के अनुसार छात्र अब एक समय में दो प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसमें एक डिग्री तो दूसरा सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्रोग्राम होगा l

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवासीय कॉलोनी में चल रहा देह व्यापार, दो गिरफ्तार
Next: पुलभट्टा में रेलवे पुल पार करते हुए ट्रेन से टकराए युवक, मौत

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.