Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी-डीडीहाट मार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल
  • नैनीताल

हल्द्वानी-डीडीहाट मार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
rns featured image new

नैनीताल। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केमू की एक बस शुक्रवार सुबह भवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना भवाली से करीब पांच किलोमीटर दूर खुपी क्षेत्र में ज्योलीकोट रोड स्थित भूमियाधार मंदिर के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि पलटने से पहले बस ने दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी थी। एसडीआरएफ के अनुसार बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी, तभी रास्ते में चालक का नियंत्रण खोने से हादसा हुआ।

घायलों में से छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों का इलाज भवाली अस्पताल में चल रहा है। बस चालक और परिचालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे में मृत 44 वर्षीय व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, फिटनेस और अनुशासन पर जोर
Next: भाजपा सरकार के दावे खोखले, जमीनी स्तर पर विफल रही सरकार: मनोज तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.