Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांव-गांव पहुंचकर अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

गांव-गांव पहुंचकर अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता को लेकर अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार को चितई क्षेत्र के पंत गांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला कोतवाली टीम ने गांव में पहुंचकर मानव तस्करी, महिला सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने ग्रामीणों को डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाए। इस दौरान गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए उसके उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल पर जोर दिया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें और अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। कार्यक्रम में आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अभियान में महिला कोतवाली की टीम शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारी निकेतन में सीसीटीवी लगाएं और नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें: रेखा आर्या
Next: जनता पर सख्ती, सरकारी विभागों से वसूली में जल संस्थान पीछे

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.