Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ट्रांसपोर्ट नगर पर टैक्स प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध, मेयर को सौंपा ज्ञापन
  • नैनीताल

ट्रांसपोर्ट नगर पर टैक्स प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध, मेयर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में टैक्स लगाने की तैयारी का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल (यातायात नगर) और ट्रांसपोर्ट महासंघ के पदाधिकारियों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि टैक्स लागू करने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति बनाई जानी चाहिए। महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि 32 एकड़ में फैला ट्रांसपोर्ट नगर वर्ग ‘क’ की श्रेणी में आता है और यह फ्री-होल्ड भूमि है।

उन्होंने कहा कि आवंटन के समय व्यापारियों से सर्किल रेट के आधार पर पूरी राशि ली जा चुकी है। इसके अलावा किसी भी क्रय-विक्रय पर सर्किल रेट का 15 प्रतिशत एनओसी शुल्क भी लिया जाता है, जो यातायात नगर अनुश्रवण समिति के पास जाता है। ऐसे में रख-रखाव के नाम पर पहले से ही शुल्क वसूले जाने के बावजूद अतिरिक्त टैक्स थोपना अनुचित है।

व्यापारियों ने मेयर से प्रस्तावित टैक्स पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान पंडित दया किशन शर्मा, हरजीत सिंह चड्ढा, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन मलकानी, ललित रौतेला, डब्बू तिवारी, किशन कोश्यारी, आफताब हुसैन, स्वर्णपाल सिंह, भास्कर जोशी, विक्की सेठी, कुलतरण सिंह आनंद, सोनी सब्बरवाल और इकबाल सिंह आनंद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे आधुनिक आवास, जर्जर क्वार्टरों का होगा पुनर्निर्माण
Next: सीमा पार से नकली नोटों की खेप बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.