Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खेलते समय शौचालय के गड्ढे में गिरा बच्चा, बचाने गए 3 सगे भाईयों समेत 5 की मौत
  • राष्ट्रीय

खेलते समय शौचालय के गड्ढे में गिरा बच्चा, बचाने गए 3 सगे भाईयों समेत 5 की मौत

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

आगरा (आरएनएस)। आगरा के कस्बा फतेहाबाद के प्रतापपुरा गांव में आज दोपहर खेलते समय मिट्टी खिसक जाने से एक मासूम शौचालय के गड्ढे में गिर गया। बालक को बचाने को उसके दो सगे भाई भी गड्ढे में कूद गए और जब तीनों जहरीली गैस का शिकार हुए तो उन्हें बचाने चचेरा भाई और फिर चारों को बचाने में एक पड़ोसी भी गड्ढे में कूद गया पर जहरीली गैस ने किसी को नहीं छोड़ा और पांचों की मौत हो गयी। आगरा एसएसपी ने घटना पर दुख जताया है। जिलाधिकारी ने भी मृतकों के लिए संवेदना व्यक्त की है।
जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के प्रतापपुरा गांव निवासी सुरेंद्र ने घर के शौचालय के लिए 15 फ़ीट का गड्ढा खुदवाया था। आज उसका छोटा बेटा अनुराग 12 वर्ष बाहर खेल रहा था कि उसी समय अचानक गड्ढे की मिट्टी खिसक गई और अनुराग गड्ढे में गिर गया। अनुराग को बचाने के लिए उसके दो भाई हरिमोहन और अविनाश भी गड्ढे में कूद गए लेकिन गड्ढे के अंदर जहरीली गैस के कारण वो भाई को बचा तो नहीं पाए पर खुद बेहोश होने लगे। यह देख उनका चचेरा भाई सोनू भी गड्ढे में बिना सेफ्टी के कूदा और बाहर नहीं निकल पाया।
जब तक सभी को बाहर निकाला गया हो चुकी थी देर
चारों को बचाने को पड़ोसी योगेश भी कूदा। पांच लोगों के गड्ढे में फंसने की खबर पर गांव इक_ा हो गया और पुलिस को सूचना के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने जब सबको बाहर निकाला तो मासूम अनुराग की सांस थम चुकी थी और बाकी गंभीर थे। आनन फानन में उन्हें आगरा के ऐसे भेजा गया पर 80 किमी का सफर तय करते करते उन्होंने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार दर्दनाक घटना हुई है और पुलिस द्वारा परिवारों की पूरी मदद की जा रही है। सभी का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को फोर्स तैनात किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईसीयू में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया रेप
Next: राशिफल 18 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.