Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेसमेंट में मौत मामला, दिल्ली पुलिस ने की मृतकों की पहचान, यूपी-केरल और तेलंगाना के थे छात्र
  • राष्ट्रीय

बेसमेंट में मौत मामला, दिल्ली पुलिस ने की मृतकों की पहचान, यूपी-केरल और तेलंगाना के थे छात्र

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में जलभराव के कारण जान गंवाने वाले तीनों छात्रों की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डालविन हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रेया यादव यूपी के अंबेडकरनगर की रहने वाली थी। जबकि तान्या सोनी तेलंगाना और नेविन डालविन केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले थे।
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, शनिवार शाम को इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राजेंद्र नगर में स्थित इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से तीन छात्रों के शवों को बरामद किया गया। उनकी पहचान कर ली गई है और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया, जिन तीन छात्रों के शवों को बरामद किया गया है। उनमें अंबेडकरनगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी, केरल के एर्नाकुलम निवासी नेविन डालविन शामिल है। दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। राजेंद्र नगर थाने में धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कोचिंग सेंटर, बिल्डिंग मैनेजमेंट और बिल्डिंग में काम करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें बिल्डिंग के मालिक और को-ऑर्डिनेटर हैं। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
इस बीच राजेंद्र नगर के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने कोचिंग इंस्टीट्यूट और एमसीडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसमें लिखा है- पिछले दो दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर और पटेल नगर में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। कोचिंग संस्थान और एमसीडी अधिकारियों की आपराधिक लापरवाही के कारण कुछ छात्रों की मृत्यु हुई है। छात्रों की मांग है कि घटना से संबंधित सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
इसके अलावा उन्होंने पत्र के जरिए कोचिंग इंस्टीट्यूट में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की जांच कराए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न इमारतों में अवैध तरीके से चल रहे इंस्टीट्यूट को बंद कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़:  हाईवे पर ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित
Next: नेपाली युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.